मुख्य बातें

बांसवाड़ा में पुलिस की 57-टीमें, 357 ठिकानों पर दी दबिश: ऑपरेशन त्रिनेत्र: एक दिन में 231 अपराधी गिरफ्तार, 252 जवानों ने संभाला मोर्चा – Banswara News

बांसवाड़ा में पुलिस की 57-टीमें, 357 ठिकानों पर दी दबिश:  ऑपरेशन त्रिनेत्र: एक दिन में 231 अपराधी गिरफ्तार, 252 जवानों ने संभाला मोर्चा – Banswara News

​जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने रविवार को ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए गए इस एक दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान में जिले भर की 57 टीमों ने एक साथ 357 चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न अपराधों में संलिप्त कुल 231 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया। ​252 जवानों ने संभाला मोर्चा, सुबह से शुरू हुई घेराबंदी ​एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि आईजी उदयपुर रेंज और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिले के 252 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह और समस्त वृत्ताधिकारियों के सुपरविजन में थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कुख्यात अपराधियों और नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी। ​कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड: टॉप-10 से लेकर इनामी बदमाश तक धरे ​पुलिस की इस सघन कार्रवाई में गिरफ्तारियों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार रहा: ​अपराधी: 31 स्थाई वारंटी गिरफ्तार। ​इनामी बदमाश: 08 वांछित अपराधियों को दबोचा। ​एनआई एक्ट व अन्य: 138 एनआई एक्ट में 29 स्थाई वारंटी और BNSS में 159 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ​विशेष एक्ट: आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 मामले दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा गया। ​हिस्ट्रीशीटर: 29 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग कर उन्हें पाबंद किया गया। ​संपत्ति संबंधी अपराध: लूट, डकैती और चोरी में संलिप्त 69 संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की गई। ​गुप्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी ​एसपी ने आमजन से अपील की है कि वे जिले को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या भंडारण दिखे, तो पुलिस के विशेष हेल्पलाइन व व्हाट्सएप नम्बर 8764858986 पर सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *