मुख्य बातें

बारिश से पहले सीसी रोड-नाली कार्य पूरे करने के निर्देश: कलेक्टर ने SC-OBC प्राधिकरण और सांसद निधि निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली – Raipur News

बारिश से पहले सीसी रोड-नाली कार्य पूरे करने के निर्देश:  कलेक्टर ने SC-OBC प्राधिकरण और सांसद निधि निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली – Raipur News

सोमवार को रायपुर कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण और सांसद विकास निधि के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले सभी आवश्यक निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि बारिश के दिनों में किसी तरह की समस्या न हो। उन्होंने खासतौर पर सीसी रोड, नाली और अन्य बुनियादी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही, रंगमंच और मंगल भवन से जुड़े जो कार्य स्वीकृत हैं, उन्हें जून माह तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने के बाद समय पर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *