मुख्य बातें

जहानाबाद में डीएम ने लगाया जनता दरबार, 22 आवेदन आए: शिक्षा-स्वास्थ्य,अतिक्रमण और परिमार्जन के मामलों का निपटारा – Jehanabad News

जहानाबाद में डीएम ने लगाया जनता दरबार, 22 आवेदन आए:  शिक्षा-स्वास्थ्य,अतिक्रमण और परिमार्जन के मामलों का निपटारा – Jehanabad News

जहानाबाद जिला पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार, 11 मई को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 22 आवेदनों पर सुनवाई हुई, जिसमें जिला पदाधिकारी ने समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। विभागीय निर्देशानुसार, सभी तकनीकी और गैर-तकनीकी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यालय प्रमुख प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई और निवारण करते हैं। इसी क्रम में, जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तथा अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जन शिकायतें सुनीं। इंदिरा आवास योजना और नाली-गली के मामले आए जनता दरबार में शिक्षा से संबंधित नामांकन के 03 मामले, स्वास्थ्य से संबंधित 03 मामले, अतिक्रमण वाद से संबंधित 05 मामले, परिमार्जन से संबंधित 02 मामले, इंदिरा आवास योजना से संबंधित 01 मामला, नाली-गली से संबंधित 02 मामले और राशन कार्ड से संबंधित 01 मामला सामने आया। इसके अतिरिक्त, विद्युत और जलजमाव जैसी अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं भी बताई गईं। अंचल पदाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश जिला पदाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अंचल पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा नामांकन की समस्याओं के समाधान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को तथा अन्य मामलों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए। अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भी जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *