मुख्य बातें

पीलीभीत में गड्ढे बचाने के प्रयास में बाइक की भिड़ंत: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी – Pilibhit News

पीलीभीत में गड्ढे बचाने के प्रयास में बाइक की भिड़ंत:  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी – Pilibhit News

पीलीभीत के बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर सड़क के गड्ढे एक बार फिर हादसे का कारण बने। खनंका पुलिस चौकी के पास गड्ढा बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 20 वर्षीय एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे बरेली रेफर किया गया है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के खालसा ढाबे के पास हुई। ग्राम रोहनिया निवासी 20 वर्षीय गोविंद उर्फ गोविंदा अपनी एचएफ डीलक्स बाइक से खनंका गांव की ओर आ रहा था। दूसरी ओर, खनंका निवासी अरुण कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बीसलपुर से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया है कि सड़क पर गहरे गड्ढे थे। खालसा ढाबे के पास पहुंचते ही गोविंद ने अपनी बाइक को गड्ढे से बचाने के लिए मोड़ा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही अरुण की बुलेट बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले जाया गया। गोविंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुलेट सवार अरुण कुमार के हाथ की हड्डी टूट गई है और उसे शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। गोविंद की मौत की खबर रोहनिया गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों में सड़क के गड्ढों को लेकर प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *