मुख्य बातें

मंडी हत्याकांड पर जयराम ठाकुर का जुबानी हमला: बोले- बिटिया का सिर धड़ से अलग किया, मगर CM-मंत्रियों की प्रतिक्रिया नहीं आई – Shimla News

मंडी हत्याकांड पर जयराम ठाकुर का जुबानी हमला:  बोले- बिटिया का सिर धड़ से अलग किया, मगर CM-मंत्रियों की प्रतिक्रिया नहीं आई – Shimla News

हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या मामले को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला है। ठाकुर ने कहा कि बिटिया का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इतनी बड़ी घटना घट गई। सुबह से शाम हो गई। बावजूद न मुख्यमंत्री, न डिप्टी सीएम और न ही किसी मंत्री ने संवेदना व्यक्त की। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले युवा मंत्री ने भी इस दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझा। यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि उनके गांव तक बस आती थी, जो कि लंबे समय से सड़क खराब होने की वजह से बंद पड़ी है। जब बस आती थी तो बेटी घर के आंगन से बस में बैठती थी। यदि बस चल रही होती तो शायद यह घटना नहीं घटती। प्रशासनिक विफलता को उजागर करती यह घटना
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह घटना को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जा रही छात्रा पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जिससे पूरे प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल बना है। पिछले तीन सालों में महिलाओं के प्रति क्राइम बहुत तेजी से बढ़ा है। न्याय की मांग कर रहा पीड़ित परिवार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिले हैं और वह गहरे सदमे में है। छात्रा के पिता, जो प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार का दर्द बेहद पीड़ादायक है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद मामले की गहन जांच आवश्यक है। यह जांच होनी चाहिए कि आरोपी अकेला था या इसके पीछे कोई और साजिश भी है। प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ा: जयराम जयराम ठाकुर ने इस घटना को प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आ रही है, जो चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में हैं, तो उनके पुनर्वास और रोकथाम के लिए सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए हैं। दोषियों को कड़ी सजा दी जाए: नेता प्रतिपक्ष अंत में जयराम ठाकुर ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है और सरकार को इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। अधिकारी रील बनाने में व्यस्त: जयराम जयराम ने कहा कि अधिकारी रील बनाने में व्यस्त हैं और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री बेबस नजर आ रहे हैं। पुलिस के अधिकारी भी रील बना रहे हैं। शिमला के मॉल रोड और रिज पर अधिकारी रील बना रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर ये क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। पूर्व सरकार ने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की और इस सरकार में ऐसे अधिकारी अहम पदों पर बैठे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *