मुख्य बातें

करनाल में भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला: पूर्व पार्षद पर बाइक सवारों ने किया पथराव, कार में सवार लड़की व युवक घायल – Karnal News

करनाल में भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला:  पूर्व पार्षद पर बाइक सवारों ने किया पथराव, कार में सवार लड़की व युवक घायल – Karnal News

करनाल में रामपुरा कटाबाग के पास नहर किनारे भाजपा नेता एंव पूर्व पार्षद सुभाष कश्यप की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए और गाली-गलौच के बाद ईंट, डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में कार में सवार एक लड़की और युवक घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज कराया गया। हरिद्वार से लौटते समय हुआ विवाद
सुभाष कश्यप ने बताया कि उनका भतीजे व भांजे अपनी बहन को दवाई दिलवाने के लिए देहरादून गया था। साथ ही उन्होंने हरिद्वार घूमने का भी प्लान बनाया था। वापसी के दौरान शनिवार देर रात जब वे रामपुरा कटाबाग के पास नहर किनारे उतरे, तभी दो बाइक सवार वहां से गुजरे। बाइक सवार तेज गति में शोर मचाते हुए गाड़ी के पास आए, जिस पर उन्होंने उन्हें आगे-पीछे चलने के लिए कहा। गाली-गलौच के बाद हमला
सुभाष कश्यप के अनुसार इतना कहने पर ही बाइक सवारों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। उस समय गाड़ी में उनकी सिस्टर भी बैठी हुई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई को पकड़ लिया और उस पर मुक्कों से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने ईंट, डंडों और पत्थरों से गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे कार में सवार लड़की और युवक घायल हो गए। सागर बोला- मामूली बात पर किया हमला
घायल सागर ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद ही बाइक सवारों ने अचानक हमला कर दिया। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और हमलावरों ने लगातार मारपीट की। साजिश की जताई आशंका
सुभाष कश्यप का कहना है कि उन्हें देहरादून जाना था, लेकिन किसी कारणवश वे बीच में ही उतर गए थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला उनके ऊपर करने की साजिश हो सकती है, लेकिन उनकी जगह बच्चों को निशाना बना लिया गया। पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *