बस के साइड से तेज रफ्तारी से आगे की ओर निकलती हुई कार।
हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ जा रही बस पर कुछ कार सवारों ने हमला कर दिया। यह बस जींद से चंडीगढ़ जा रही थी। जिस वक्त जींद में हमला हुआ, बस में सवारियां भरी हुईं थी।
.
जींद में सफेद कार सवारों ने पहले बस को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। जब ड्राइवर ने खतरा भांपते हुए बस नहीं रोकी तो कार सवारों ने ईंट-पत्थरों से उस पर हमला कर दिया।
इससे बस के शीशे टूट गए। अंदर तक पत्थर पहुंचने की वजह से कुछ सवारियों को भी चोटें लगी हैं। वहीं कार सवार आगे भी कई किलोमीटर तक बस का पीछा करते रहे।
बस में सवार एक महिला ने इसकी वीडियो बना ली, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान महिला उस दौरान हुई घटना के बारे में भी बताती नजर आ रही है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
घटनाक्रम से जुड़ी PHOTOS…
सफेद कार सवारों ने हरियाणा रोडवेज की बस पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। इसके बाद भी कार सवार काफी दूर तक बस का पीछा करते रहे।

कार के आगे निकलते ही उसे देखते हुए बस में सवार यात्री।

फ्लाईओवर के नीचे से बस का पीछा करते गाड़ी निकली।
बस में बैठी कांग्रेस नेत्री ने बनाई वीडियो इस बस में जींद से चंडीगढ़ जा रही कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान ने इस मामले की वीडियो बना ली। वीडियो बनाते हुए पूनम चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को इस आतंक में अपना जन्मदिन मुबारक हो। बीजेपी सरकार में गुंडाराज है।
पूनम चौहान ने गाड़ी की वीडियो बनाते हुए कहा कि ये गाड़ी जो आप देख रहे हैं, इन्होंने हमारी बस पर हमला कर दिया। पत्थर और ईंटें बरसाई हैं। इससे सवारियों को चोटें लगी हैं। बस में बहन बेटियां भी है। साथ ही दूसरे यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि बस को थाने में ले जाओ। गाड़ी वाले गालियां निकाल रहे हैं।
पूनम ने कहा कि ये गाड़ी वाले लोग रास्ते में बस को जबरदस्ती रुकवा रहे थे। ड्राइवर ने बस नहीं रोकी तो बस को ईंट मारकर शीशे तोड़ दिए। सवारियों को भी ईंट लगी। ये है बीजेपी का गुंडाराज।
बिना नंबर प्लेट की थी गाड़ी बताया जा रहा है कि टियागो गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी। बस किलोमीटर स्कीम की है, जिसका नंबर HR56B0918 है। किलोमीटर स्कीम की बसें रोडवेज द्वारा प्राइवेट संचालकों से प्रति किलोमीटर के हिसाब से निश्चित किराए पर हायर की गई बसें होती हैं। इनमें ड्राइवर प्राइवेट बस ऑपरेटर का होता है जबकि कंडक्टर सरकारी होता है।

हरियाणा रोडवेज की इस बस पर पथराव किया गया।
किलोमीटर स्कीम की है बस, 50 यात्री थे सवार जानकारी के मुताबिक ये बस हरियाणा रोडवेज में शामिल किलोमीटर स्कीम की बस है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे बस के पीछे एक सफेद कार लगी। जिसमें सवार युवकों ने चालक-परिचालक के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उन्होंने बस को रोकना पथराव के दौरान बस के ड्राइवर साइड के शीशे पर भी जा लगी और ड्राइवर समेत यात्री बाल-बाल बच गए।
काफी दूर तक रोडवेज बस का पीछा भी किया और ड्राइवर-कंडक्टर को गाली-गलौज की। रोडवेज बस को रोकने पर गाड़ी सवार युवक वहां से भाग गए। घटना के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया और बस को सिविल लाइन पुलिस थाना में ले जाया गया।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
