मुख्य बातें

जामताड़ा में अज्ञात स्कूटी से टक्कर, व्यक्ति की मौत: साइकिल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा, स्कूटी सवार हुआ फरार – Jamtara News




जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छोटा बेवा गांव के पास गुरुवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटा बेवा गांव निवासी अमीन हेंब्रम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमीन हेंब्रम अपनी बहन के घर बिष्टोपुर के फलारडीह गांव से साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। छोटा बेवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल अमीन हेंब्रम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की पत्नी मंगली सोरेन ने बताया कि अमीन हेंब्रम ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी और वे मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। मृतक की पहली पत्नी सोनमुनि सोरेन दिव्यांग हैं। उनकी दूसरी पत्नी मंगली सोरेन से एक बेटी है और वो भी दिव्यांग है। अमीन हेंब्रम की मौत से परिवार के सामने जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार स्कूटी चालक की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *