![]()
आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बीच विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। शाम 4:30 बजे उनकी ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें वह BJP पर निशाना साध सकते हैं। इससे पहले दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “ऑपरेशन लोटस” बताया और कहा कि जिन नेताओं पर कल तक अशोक मित्तल ईडी की कार्रवाई हो रही थी, वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर बीजेपी को जवाब देना चाहिए। गद्दारी करने वाले नेताओं को लोग कभी माफ नहीं करेंगे।- यह खबर अपडेट की जा रही है।
Source link
