मुख्य बातें

सीहोर में खरीदे प्लॉट,14 साल बाद भी नहीं हुआ विकास: प्लॉट मालिकों की भोपाल के न्यू मार्केट में बैठक, बिल्डर पर कार्रवाई की मांग – Bhopal News

सीहोर में खरीदे प्लॉट,14 साल बाद भी नहीं हुआ विकास:  प्लॉट मालिकों की भोपाल के न्यू मार्केट में बैठक, बिल्डर पर कार्रवाई की मांग – Bhopal News

सीहोर जिले के ग्राम चांदी स्थित कॉलोनी में कुछ लोगों ने साल 2012 में प्लॉट खरीदे थे। प्लॉट मालिकों का आरोप है कि ढाल इंफ्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने 32 सुविधाओं का वादा कर प्लॉट बेचे, लेकिन 14 साल बाद भी विकास कार्य नहीं किए गए। इसी मुद्दे पर रविवार भोपाल में प्लॉट मालिकों की बैठक हुई। प्लॉट मालिकों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने कॉलोनी डेवलपमेंट के नाम पर प्लॉट खरीदारों से डेवलपमेंट चार्ज वसूला, लेकिन अभी तक जमीन पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ और केवल कागजी प्रक्रिया ही पूरी की गई है। बिल्डर के खिलाफ शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई बैठक में कॉलोनी के विकास के लिए समिति बनाने और बिल्डर के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई करने पर चर्चा हुई। प्लॉट मालिकों ने बताया कि वे पहले भी बिल्डर के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और भोपाल व सीहोर कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्लॉट मालिकों ने कहा है कि वे 14 साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई परिणाम नहीं निकला। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कंपनी ने कहा- आरोप निराधार वहीं कंपनी ने कई प्लॉट मालिकों को नोटिस भी भेजा है। नोटिस के अनुसार, ढाल इंफ्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार और मानहानिकारक बताया है। कंपनी का कहना है कि उसने 15 सालों के अनुभव के साथ विभिन्न शहरों में कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक विकसित किए हैं। कुछ लोग ग्राहकों को फोन और व्हाट्सएप के जरिए गुमराह कर रहे हैं, झूठी जानकारी फैला रहे हैं और कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद:इंदौर-ग्वालियर-उज्जैन में भी छुट्टी; MP के 22 जिलों में लू का अलर्ट, 3 दिन बारिश के आसार मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा चढ़ा हुआ है, जबकि मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन के साथ भोपाल, नर्मदापुरम में भी सूरज के तीखे तेवर हैं। शनिवार को 6 शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *