मुख्य बातें

TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर से हमला: सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद हमला

TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर से हमला:  सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद हमला


  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee

कोलकाता3 घंटे पहलेलेखक: शुभम बोस

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद चुनाव प्रचार में जा रही थी, इसी दौरान हमला हुआ।

पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है।

दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।’

TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। TMC ने X पर पोस्ट कर कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंतु संत्रा, सनातन संत्रा और राजकुमार रॉय के रूप में की गई है। दावा है कि तीनों भाजपा कार्यकर्ता हैं।

TMC सांसद पर हमला मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी।

TMC सांसद पर हमला मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी।

TMC सांसद पर हमले की दो तस्वीरें…

कार पर हमले के दौरान सांसद मिताली बाग वीडियो बना रही थीं।

कार पर हमले के दौरान सांसद मिताली बाग वीडियो बना रही थीं।

सांसद की कार को रास्ते में रोककर तोड़फोड़ की गई। आगे और बगल के शीशे तोड़ दिए।

सांसद की कार को रास्ते में रोककर तोड़फोड़ की गई। आगे और बगल के शीशे तोड़ दिए।

बंगाल चुनाव के अपडेट्स…

  • बंगाल में दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। ममता ने भवानीपुर में रोड शो करके अपने चुनाव प्रचार का अंत किया। PM ने बंगाल की जनता को ओपन लेटर लिखा।
  • PM मोदी ने लेटर में कहा- बंगाल में रैलियों और रोड शो के दौरान ऐसा लगा जैसे मैं किसी तीर्थयात्रा पर हूं। भीषण गर्मी के बावजूद थकान महसूस नहीं हुई और मां काली के भक्तों तथा लोगों के आशीर्वाद से ऊर्जा मिलती रही।
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे BJP नेता सुवेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी। सुवेंदु भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में जनसभा के दौरान कहा कि चुनाव के बाद भी कम से कम 60 दिनों तक केंद्रीय बल बंगाल में तैनात रहेंगे।
गृह मंत्री शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में पूजा-अर्चना की।

गृह मंत्री शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में पूजा-अर्चना की।

बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव

बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:10 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रचार के आखिरी घंटों में बारानगर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में तनाव

चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले नॉर्थ 24 परगना के बारानगर में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, प्रचार के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़कर टकराव में बदल गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

02:18 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। अब 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होने तक किसी भी तरह की रैली या सभा नहीं की जा सकेगी।

02:11 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अश्विनी वैष्णव चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चुनाव प्रचार के आखिरी दौर के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। उन्होंने कुलतली, उत्तर बशीरहाट और दक्षिण बशीरहाट में जनसभाएं कीं और रोड शो किए।

01:34 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बाइक रैली और ग्रुप राइडिंग पर रोक लगाई

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले बाइक रैली और ग्रुप में बाइक चलाने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मतदान से दो दिन पहले और 29 अप्रैल को मतदान के दिन इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।

डिवीजन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए “ग्रुप में बाइकिंग” को भी प्रतिबंध में शामिल किया है। ऑफिस जाने वाले लोग, ऐप-आधारित सेवाएं और परिवार के साथ मतदान के लिए जाने वालों को छूट दी गई है।

01:12 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी सूर्या बोले- BJP की जीत की शुरुआत भवानीपुर से होगी

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बंगाल में कहा, ‘पूरे शहर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। मैंने पश्चिम बंगाल में ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। यह हमारी प्रचंड जीत का संकेत है। भाजपा की जीत की शुरुआत भवानीपुर से ही होगी। 4 मई को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।’

12:43 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हावड़ा में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया

12:28 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस बोली- भाजपा बंगाल से साफ हो जाएगी

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि वहां जिस प्रकार से मतदान हुआ है, भाजपा साफ हो जाएगी।

12:17 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

त्रिपुरा के सीएम बोले- मिताली पर हमले में भाजपा शामिल नहीं

दक्षिण 24 परगना में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने TMC सांसद मिताली बाग की कार पर चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले पर कहा कि मुझे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह हैरानी की बात है कि गुंडे वो भी भाजपा से, यह नामुमकिन है।

12:06 PM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ने बंगाल के लोगों के नाम ओपन लेटर लिखा

नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

11:52 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम ने बांग्ला भाषा में अपना AI जनरेटेड ऑडियो पोस्ट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर पश्चिम बंगाल के नागरिकों से चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आवाज में बांग्ला भाषा में एक AI जनरेटेड ऑडियो शेयर कर कहा कि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में बंगाल की जनता वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने एक ऑडियो संदेश के जरिए अपनी भावनाएं भी साझा की हैं।

11:08 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी मिताली बाग से मिलने अस्पताल पहुंचे

10:46 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के भवानीपुर में ममता का की पदयात्रा

10:38 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गोगहाट में भाजपा उम्मीदवार पर हमला

गोगहाट में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत दिगार की गाड़ी पर भी हमला किए जाने का आरोप लगा है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए। भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।

इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया। मौके पर लाठी, बांस और टूटे कांच देखे गए। हालात काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

10:27 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल में फरवरी से अप्रैल के बीच ₹510 करोड़ से ज्यादा की जब्ती

चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि 2026 में फरवरी से 27 अप्रैल तक ₹510 करोड़ से ज्यादा की जब्ती की गई है। इनमें ₹30 करोड़ कैश, ₹126.85 करोड़ की शराब, ₹110.12 करोड़ की ड्रग्स, ₹58.28 करोड़ की कीमती धातु और ₹184.85 करोड़ के फ्रीबीज और अन्य सामान शामिल हैं।

आयोग ने बताया कि यह आंकड़ा 2021 के चुनाव (₹339 करोड़) से काफी ज्यादा है। चुनाव आयोग ने बंगाल में 2,728 फ्लाइंग स्क्वॉड और 3,142 सर्विलांस टीम तैनात की हैं। अवैध शराब और अन्य प्रलोभनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

10:05 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केंद्र ने बंगाल DGP का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया

केंद्र सरकार ने सेकेंड फेज की वोटिंग से ठीक दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। सिद्ध नाथ गुप्ता 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे 30 अप्रैल 2026 को रिटायर्ड होने वाले थे। चुनाव आयोग ने मार्च में ही सिद्ध नाथ गुप्ता को बंगाल का नया DGP नियुक्त किया था।

09:32 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने गंगासागर में पूजा की

09:03 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC का आरोप- अमित शाह की धमकी के बाद मिताली बाग पर हमला

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग पर हमले को लेकर पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। TMC का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा और उसी के बाद यह हमला हुआ।

TMC ने आरोप लगाया कि मिताली बाग पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया, उनकी कार में तोड़फोड़ की गई और शीशे तोड़ दिए गए, जिससे कांच के टुकड़े उनके शरीर में लगे।

पार्टी ने इसे एक निर्वाचित सांसद की जान लेने की कोशिश बताया और कहा कि यह हमला सीधे तौर पर अमित शाह के बयान के बाद हुआ। TMC का आरोप है कि यह घटना भाजपा की हार की आशंका के बीच हुई है।

08:51 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

08:23 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- बंगाल में चुनाव के बाद भी 7 दिन तैनात रहेंगे केंद्रीय बल

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी सात दिनों तक केंद्रीय बल तैनात रहेंगे। भले ही भाजपा सत्ता में आ जाए।

08:19 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भगवा लहर, 95% वोटिंग होगी

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा- भगवा लहर है और 95% तक बंपर वोटिंग होगी। लोग जाग चुके हैं।

07:53 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- रोजगार की कमी से पलायन बढ़ा, बुजुर्ग अकेले रह गए

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण बंगाल से दशकों से पलायन हो रहा है। युवा काम के लिए बाहर जा रहे हैं और बुजुर्ग परिवार के सदस्य पीछे रह जाते हैं।
  • अकेले रहने वाले बुजुर्गों और वृद्धाश्रमों में रहने वालों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता की बात है। इसलिए बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर युवाओं को राज्य के भीतर ही रोजगार देने को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • भाजपा को एक मौका दीजिए, मोदी को एक मौका दीजिए। हम मिलकर बंगाल को हर बेड़ी से आजाद करेंगे। हिंसा और दंगों से आजादी, TMC के डर और भ्रष्टाचार से आजादी, सिंडिकेट राज से आजादी, घुसपैठ से आजादी, बेरोजगारी से आजादी और तुष्टिकरण व वंशवाद की राजनीति से आजादी दिलाएंगे।

07:37 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- बंगाल बदलाव की ओर बढ़ रहा है

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति, संस्कृति और आजादी में बंगाल के बेटों-बेटियों की बड़ी भूमिका रही है। यहां पास ही ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का घर है। जिन्होंने ‘वंदे मातरम की रचना की थी। यह एक अद्भुत संयोग है कि ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हो रहे हैं और बंगाल एक ऐतिहासिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है।
  • बंगाल भाजपा सरकार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 21 हजार रुपए की मदद देगी। बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण मिलेगा। मोदी ने गरीब परिवार की बहन और बेटियों के लिए मुफ्त इलाज और अनाज की सुविधा दी है। भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा। इसमें बुजुर्गों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

07:28 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- बीजेपी को वोट दीजिए ताकि बेटियां हर समय बाहर निकल सकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप यहां भाजपा का मुख्यमंत्री बनाइए और डबल इंजन का डबल लाभ पाइए। भाजपा को इसलिए वोट देना है ताकि कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार हो सके और बंगाल में बिजली की बसों का नया नेटवर्क बने।

प्रधानमंत्री ने कहा- मैं सभी बहनों से कहता हूं कि TMC ने आपके वोटों का मान नहीं रखा है। आप कमल पर वोट दीजिए ताकि बेटियां हर समय बाहर निकल सकें।

07:16 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- TMC का ‘झूठ बोलो और राज करो’ फॉर्मूला है

  • पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में TMC के नेताओं ने एक बार भी मां, माटी और मानुष का नाम तक नहीं लिया है। जिस नारे के साथ TMC ने बंगाल में सरकार बनाई थी, इन्होंने वह नारा भुला दिया है।
  • TMC ने नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो।
  • TMC के पास बंगाल के भविष्य का रोड मैप नहीं है। यहां TMC के सिंडिकेट की फैक्ट्रियों का विस्तार हो रहा है। यह है TMC का महा-जंगलराज। TMC को हराना ही होगा। भाजपा यहां जनता जनार्दन का राज लाएगी।

07:03 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- विकसित भारत के लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- पश्चिम बंगाल का यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है। अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा। आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है।

07:00 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- अब मुझे 4 मई को शपथग्रहण में आना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये रोड शो मेरे लिए राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थे, बल्कि तीर्थ यात्रा जैसे थे। मैं अक्सर मां काली के भक्तों के बीच जाता था। शायद इसी वजह से मां काली मुझे लगातार नई ऊर्जा देती रहीं।

आपको याद होगा कि जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय मैंने 11 दिन का अनुष्ठान और उपवास किया था। दक्षिण भारत के कई मंदिरों में जाकर देवताओं का आशीर्वाद लिया था। इस चुनाव में भी मुझे वही भाव महसूस हुआ, जैसा देवी मंदिर में जाने पर होता है। इसके पीछे मेरा बंगाल से लगाव है।

उन्होंने कहा- बंगाल में मैं जहां-जहां गया हूं। वहां बंगाल के लोगों के मिजाज को देखकर मैं कह सकता हूं कि 4 मई के नतीजों के बाद भाजपा के शपथग्रहण समारोह में मुझे आना ही है।

03:18 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल में 79 देशी बम मिलने का केस NIA ने संभाला

गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने पश्चिम बंगाल में देशी बम बरामदगी से जुड़े मामले को अपने हाथ में लिया है। कोलकाता पुलिस ने 25 अप्रैल को एक जगह से 79 देशी बम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था, जिससे लोगों की जान और संपत्ति को खतरा था।

03:01 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC का आरोप- हमारी पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की

TMC उम्मीदवार अमित गुप्ता ने कहा कि अचला बागान इलाके में उनके कार्यकर्ता बैनर और झंडे लगा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट हुई और पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई।

गुप्ता के मुताबिक, जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो भाजपा नेता अर्जुन सिंह अपने CISF सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे और थाने के अंदर ही TMC कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और पार्टी नेतृत्व को दी गई है और कार्रवाई की उम्मीद है।

02:48 AM27 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

BJP का आरोप- पुलिस थाना छोड़कर चली गई, TMC के लोगों ने हमला किया

भाजपा का आरोप है कि घटना के समय पुलिस थाना छोड़कर चली गई और तृणमूल समर्थकों ने हमला किया। जगदल से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि वे और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, तभी अधिकारी वहां से चले गए। इसके बाद TMC समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने कहा कि विवाद एक दिन पहले उनकी स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग से शुरू हुआ था, जब TMC के स्थानीय पार्षद मनोज पांडे समर्थकों के साथ पहुंचे और कार्यक्रम में बाधा डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *