मुख्य बातें

नवादा में बच्ची प्रिशा को मिला नया परिवार: जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी, दत्तक ग्रहण के बाद दंपति ने जताई खुशी – Nawada News




नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक दंपति को 7 माह की बालिका अनुजा (नया नाम: प्रिशा कर्मकार) को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए अस्थायी रूप से सौंपा। यह सुपुर्दगी नवादा की दत्तक ग्रहण समिति की सिफारिश पर की गई। दत्तक ग्रहण की यह प्रक्रिया भारत सरकार के सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA), नई दिल्ली के CARINGS पोर्टल के माध्यम से पूरी की गई। इसमें दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों का पालन किया गया। दत्तक ग्रहण के बाद दंपति ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार साल के इंतजार के बाद उनका परिवार पूरा हुआ है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा के सहायक निदेशक रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नवादा से 27 अप्रैल, 2026 तक कुल 14 बच्चों को अंतरदेशीय और 46 बच्चों को देश के भीतर दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवारों को सौंपा जा चुका है। दत्तक ग्रहण के लिए पंजीकरण के संबंध में जानकारी दी गई कि इच्छुक व्यक्ति मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दत्तक ग्रहण के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र और आय प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं। इच्छुक आवेदक स्वयं या नजदीकी संस्थान के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा में वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के पास संचालित है। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई नवादा के सहायक निदेशक रीतेश कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र मेहता, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के प्रबंधक आदर्श निगम और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *