मुख्य बातें

सुल्ताना पुलिस ने साइबर ठग को दबोचा: देश भर से दर्ज थीं 16 शिकायत, ​1.47 लाख रुपये का हुआ ट्रांजेक्शन – Jhunjhunu News

सुल्ताना पुलिस ने साइबर ठग को दबोचा:  देश भर से दर्ज थीं 16 शिकायत, ​1.47 लाख रुपये का हुआ ट्रांजेक्शन – Jhunjhunu News

‘साइबर अपराधियों’ और संदिग्ध बैंक खातों पर नकेल कसने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ (Mule Hunter) अभियान के तहत सुल्ताना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए कर रहा था। ​थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि ​अक्सर साइबर अपराधी ठगी का पैसा सीधे अपने खाते में न मंगवाकर किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में मंगवाते हैं, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। ऐसे खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है। सुल्ताना पुलिस ने सोहेल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी गई लाखों की राशि जमा की गई थी।
​कैसे हुआ खुलासा
​जब पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (1930) पर प्राप्त शिकायतों और संदिग्ध बैंक खातों की सूची की जांच की, तो एक खाता पुलिस की नजर में आ गया। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इस अकेले बैंक खाते के खिलाफ देश भर में 16 शिकायतें दर्ज थीं। ​1.47 लाख रुपये का हुआ ट्रांजेक्शन ​थानाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में जब बैंक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी सोहेल (23) पुत्र मोहम्मद इकबाल के खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी कुल 1,47,158 रुपये की राशि प्राप्त की गई थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर दबोचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *