मुख्य बातें

देवरिया में वाहन की टक्कर से पोलदार की मौत: सुरौली-पैकौली बाजार में हादसा, परिवार पर रोजी-रोटी का संकट – Deoria News

देवरिया में वाहन की टक्कर से पोलदार की मौत:  सुरौली-पैकौली बाजार में हादसा, परिवार पर रोजी-रोटी का संकट – Deoria News

देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में एक पोलदार की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा सुरौली-पैकौली बाजार में गुरुवार को हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पैकौली गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन यादव अपने परिवार के तीसरे बेटे थे। वह पोलदारी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह किसी काम से सुरौली-पैकौली बाजार गए थे। बाजार के बीच पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। अर्जुन सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। एक राहगीर ने घटना की सूचना सुरौली पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। पुलिस ने अर्जुन के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी। अर्जुन अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी पत्नी सुनीता और पांच बच्चों के सामने अब रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।अर्जुन के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटियां अंशिका और बेबी, तथा तीन बेटे अभिषेक, गोलू और निहाल शामिल हैं। करीब 10 वर्ष पहले अर्जुन की मां राजकुमारी देवी की भी एक पंपसेट के पट्टे में फंसने से मौत हो गई थी। सुरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *