मुख्य बातें

बरनाला बस स्टैंड से निजी बस चोरी: ताला तोड़कर आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की – Barnala News

बरनाला बस स्टैंड से निजी बस चोरी:  ताला तोड़कर आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की – Barnala News

पंजाब के बरनाला जिले में एक निजी बस चोरी होने का मामला सामने आया है। बरनाला बस स्टैंड से एक बस चोरी हुई, जिसके संबंध में पीड़ित भिंदर सिंह निवासी पत्ती अलिया मूम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता भिंदर सिंह ने बताया कि वह बरनाला में बस ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं और उनके पास ‘सेखों’ और ‘सुखमनी’ मार्का की कुल सात बसें हैं। रोजाना की तरह उनकी सभी बसें रात के समय बरनाला बस स्टैंड पर खड़ी की जाती हैं। बीती रात करीब 9:40 बजे उनकी सफेद रंग की लाल धारियों वाली ‘सेखों’ मार्का बस किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। चोर ने बस की ताकी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और बस लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने की बस की तलाश घटना का पता चलने पर भिंदर सिंह ने अपने स्तर पर बस की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जांच और खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उक्त बस को गुमटी निवासी गोबिंद सिंह द्वारा चोरी किया गया है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोबिंद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर बस बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से बस स्टैंड पर खड़ी अन्य गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *