मुख्य बातें

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी: झालावाड़ में आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी – jhalawar News

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी:  झालावाड़ में आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी – jhalawar News

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चित बंगाल और असम में हुए विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत का जश्न झालावाड़ में भी मनाया। स्थानीय सांसद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। झालावाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए आम जनता ने पार्टी पर विश्वास जताया है। इसी का परिणाम है कि चुनावों में अच्छे नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद जिस तरह से जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाया और बंपर जीत दिलाई है, उसके लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व बधाई का पात्र है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन दाभाई, संदीप शोत्रिय, जिला मंत्री प्रकाश वर्मा, मंडल महामंत्री अनिल सुमन, दीपांकर नागर, पूर्व पार्षद इनाम जफर, पवन बैरवा, शंभू लोधा, कुंदन पंवार, ज्योति शर्मा, चेतन शर्मा, हेमंत शर्मा, द्वारका प्रजापति, सुरेंद्र सोनी, जिला कार्यालय मंत्री ओम जांगिड़, सह कार्यालय मंत्री दिनेश बोहरा, अजय प्रधान, संभाग सह मीडिया प्रभारी राहुल पटवा, मंडल मंत्री बृजेश शर्मा, जिमी चतुर्वेदी, राकेश वर्मा, बूथ अध्यक्ष ब्रजराज सिंह पवार, कमल कश्यप, अनिल पिंका और सोहनलाल भील सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *