मुख्य बातें

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी: अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई – Korba News

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:  अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई – Korba News

कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक शराबी कार ड्राइवर ने उत्पात मचाया। आदर्श नगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पहले सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से टकराई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे आदर्श नगर मुख्य मार्ग पर एक कार तेज रफ्तार में लहराते हुए आ रही थी। ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारी। शराबी ड्राइवर से आसपास के लोग बाल-बाल बचे राहगीरों ने बताया कि कार ड्राइवर की लापरवाही से कई बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग बाल-बाल बचे। यदि कार की रफ्तार थोड़ी और तेज होती या भीड़ अधिक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुसमुंडा थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई इसी क्रम में, कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस ने पिछले दो दिनों के भीतर कुल 68 वाहन ड्राइवर पर कार्रवाई की है। इनमें दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन ड्राइवर शामिल हैं।
जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित ड्राइवर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *