मुख्य बातें

बैतूल में ढाबा मैनेजर को शराब न देने पर पीटा: आरोपी ने सिर पर फोड़ा टेबल ग्लास, गंभीर घायल – Betul News

बैतूल में ढाबा मैनेजर को शराब न देने पर पीटा:  आरोपी ने सिर पर फोड़ा टेबल ग्लास, गंभीर घायल – Betul News

बैतूल में देर रात एक ढाबा मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शराब न देने पर दो युवकों ने मैनेजर जितेंद्र नायक के सिर पर टेबल ग्लास फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भारत भारती स्थित काका ढाबा में हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 2 बजे दो युवक काका ढाबा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मैनेजर जितेंद्र नायक (34) निवासी भारत भारती से शराब मांगी। मैनेजर ने शराब न होने की बात कही, जिस पर दोनों युवक भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान, युवकों ने ढाबे के काउंटर पर रखा कांच उठाकर जितेंद्र के सिर पर मार दिया। इस हमले से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तत्काल रात करीब 2:30 बजे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *