मुख्य बातें

रतलाम में करंट लगने से मोर की मौत: बिजली के तार पर बैठा राष्ट्रीय पक्षी, नीचे गिरने से गई जान, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार – Ratlam News

रतलाम में करंट लगने से मोर की मौत:  बिजली के तार पर बैठा राष्ट्रीय पक्षी, नीचे गिरने से गई जान, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार – Ratlam News

रतलाम जिले के सैलाना स्थित कुमावत मोहल्ले में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। उड़ान भरने के दौरान मोर गलती से एक बिजली के तार पर जा बैठा था। करंट का तेज झटका लगने से वह सीधे सड़क पर आ गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
सड़क पर बेसुध मिला, वन विभाग को दी सूचना
सुबह का समय होने के कारण मोहल्ले में लोगों की ज्यादा आवाजाही नहीं थी। करीब 6:30 बजे जब कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क पर मोर को बेसुध अवस्था में देखा, तो तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृत मोर को अपने कब्जे में लिया और उसे जांच के लिए पशु चिकित्सक को दिखाया। डॉक्टर ने किया मृत घोषित, हुआ विधिवत अंतिम संस्कार
चिकित्सक द्वारा जांच के बाद मोर को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी का सम्मानपूर्वक विधिवत अंतिम संस्कार किया। यह पूरी प्रक्रिया कार्यवाहक वन क्षेत्रपाल राधेश्याम जोशी, वनपाल नारायण कटारा, रघुवीर सिंह और चौकीदार कालू की उपस्थिति में संपन्न की गई। वन परिक्षेत्र होने के कारण अक्सर बस्तियों में आते हैं मोर
उल्लेखनीय है कि सैलाना एक वन परिक्षेत्र है और यहां एक प्रसिद्ध कैक्टस गार्डन भी स्थित है। प्राकृतिक आवास और पर्याप्त हरियाली होने के कारण इस इलाके में मोरों की संख्या काफी अधिक है। यही वजह है कि अक्सर सुबह-सुबह दाने-पानी की तलाश में कई मोर घूमते हुए शहर की गलियों और रिहायशी मोहल्लों तक पहुंच जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *