हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुए मधु मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि बॉयफ्रेंड अभिषेक ने ही गला काटकर मधु की हत्या की। इसके बाद खुद भी सुसाइड करने का प्रयास किया। मधु के गले पर शॉर्प कट का निशान मिला है, जबकि अभिषेक के गले और हाथ पर कट के निशान है। उसके गले पर गहरा घाव है। DCP मयंक मिश्रा का कहना है कि अभिषेक की हालत भी अभी सीरियस बनी हुई है। हालत में सुधार होने पर ही उससे पूछताछ की जा सकेगी। दोनों की करीब चार महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। स्नैपचैट के माध्यम से एक-दूसरे से बात करते थे। शुक्रवार को मधु ने उसे बहादुरगढ़ मिलने के लिए बुलाया था। आशंका है कि यहां नगर किनारे दोनों की बीच पहले झगड़ा हुआ, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पहले जानिए दोनों की दोस्ती कैसे शुरू हुई…. झगड़े के बाद वारदात की आशंका पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि दोनों पार्क के बाद नहर की पटरी पर पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि विवाद बढ़ने पर अभिषेक ने पहले मधु पर हमला किया। इसके बाद खुद भी अपने गले पर वार कर दिया। मधु की मौके पर तड़प- तड़पकर मौत हो गई। 2 पॉइंट में पढ़िए, घटना पर क्या बोले DCP दीवार के पास पीछे हमला आसान नहीं DCP बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अभी युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, इसलिए ज्यादा पूछताछ संभव नहीं है, हालांकि क्राइम सीन से पता चलता है कि जहां मधु और अभिषेक बैठे थे, वहां पीछे पार्क की दीवार है। यहां पीछे आकर हमला करना आसान नहीं है। सोशल मीडिया, कॉल डिटेल की जांच जारी डीसीपी ने आगे बताया कि मृतक के घाव से संकेत मिलता है कि ये हमला खुद किया गया होगा। हालांकि फोरेंसिक टीम भी अभी पूरी जांच पड़ताल कर रही है। हम अभी मोबाइल, सोशल मीडिया चैट और कॉल डिटेल खंगाल रहे हैं। इनके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। —————- पूरी खबर पढ़ें… दोस्त संग पार्क में बैठी युवती का गला काटकर मर्डर: फेसबुक फ्रेंड पर भी हमला किया, बहादुरगढ़ में मिलने बुलाया था; 5 माह पहले हुई दोस्ती झज्जर के बहादुरगढ़ में दोस्त संग पार्क में बैठी युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसके फेसबुक फ्रेंड पर भी तेजधार हथियार से हमला किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने कॉल कर युवक को मिलने बुलाया था। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
