मुख्य बातें

ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत: आंधी-बारिश के बीच पॉलिथीन से गोइठा ढक रही थी, आसपास मौजूद 4 महिलाओं को भी लगा झटका – Bhojpur News

ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत:  आंधी-बारिश के बीच पॉलिथीन से गोइठा ढक रही थी, आसपास मौजूद 4 महिलाओं को भी लगा झटका – Bhojpur News

भोजपुर में ठनका की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बारिश के बीच पॉलिथीन से गोइठा को तोपने गई थी। इस दौरान हादसे की शिकार हो गई। मृतका की पहचान चौधरी टोला निवासी विनोद चौधरी की पत्नी बबीता देवी(38) के तौर पर हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर दुसाधी बधार की है। भाई अरविंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम में तेज आंधी और बिजली के कड़क के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी। घर से बाहर बहन काम करने गई थी। अचानक ठनका उन पर गिर पड़ा। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। आसपास मौजूद महिलाओं को भी झटका लगा है। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। मृतक को चार पुत्र सोनू चौधरी, करिया चौधरी, रवि चौधरी और जीवन कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *