मुख्य बातें

सुवेंदु आज बंगाल CM की शपथ लेंगे, पीएम मौजूद रहेंगे: कोलकाता परेड ग्राउंड में 1 लाख लोग आएंगे; वॉटरप्रूफ टेंट, झालमुड़ी स्टॉल; सुरक्षा में 4000 जवान

सुवेंदु आज बंगाल CM की शपथ लेंगे, पीएम मौजूद रहेंगे:  कोलकाता परेड ग्राउंड में 1 लाख लोग आएंगे; वॉटरप्रूफ टेंट, झालमुड़ी स्टॉल; सुरक्षा में 4000 जवान


कोलकाता28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी आज दोपहर 11 बजे पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

शुक्रवार को कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु को नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

कोलकाता के जिस ग्राउंड में शपथ समारोह होगा। उसमें वॉटरप्रूफ टेंट लगेंगे, इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी लगाया जाएगा। पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया जाएगा। कार्यक्रम में एक लाख लोग आने की संभावना है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात किए जाएंगे।

मेहमानों के खाने के लिए आलू दम, काली दाल

वीआईपी मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा। मिठाई में गुलाब-जामुन दिया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह कार्यकम की तैयारी से जुड़ी 6 तस्वीरें…

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल टेंट लगाया जा रहा है।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल टेंट लगाया जा रहा है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। स्वागत के लिए सड़क किनारे कटआउट लगाए गए।

कार्यक्रम में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। स्वागत के लिए सड़क किनारे कटआउट लगाए गए।

स्टेज से पहले फूलों की एक बड़ी रंगोली बनाई गई है।

स्टेज से पहले फूलों की एक बड़ी रंगोली बनाई गई है।

सुवेंदु और पीएम मोदी जिस गाड़ी से स्टेज पहुंचेंगे, उसे सजाया गया हे।

सुवेंदु और पीएम मोदी जिस गाड़ी से स्टेज पहुंचेंगे, उसे सजाया गया हे।

पंडाल को करीब 20 तरह के फूलों से सजाया गया है।

पंडाल को करीब 20 तरह के फूलों से सजाया गया है।

कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। लोगों के लिए बैरेकेडिंग की जा रही है।

कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। लोगों के लिए बैरेकेडिंग की जा रही है।

2016 में पहली बार खाता खोला, 2026 में भाजपा का पहला सीएम

बीजेपी के गठन के बाद 1982 में पार्टी ने बंगाल में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी को खाता खोलने में 34 साल लगे और 2016 में उसने 3 सीटें जीतें। तब पार्टी का वोट शेयर 10.3% था। 2021 में भाजपा ने 38.4% वोट शेयर के साथ 77 सीटें हासिल कीं। इस बार पार्टी ने 45.84% वोट शेयर के साथ 207 सीटें हासिल कीं।

बंगाल में रिजल्ट के बाद से चार दिनों का घटनाक्रम…

4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा जीती

4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें…

5 मई: ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी

ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। पूरी खबर पढ़ें…

6 मई: सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या

कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें…

7 मई: बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की

बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

8 मई: सुवेंदु ने राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा पेश

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *