मुख्य बातें

शिकायत निस्तारण में अमेठी को प्रदेश में तीसरा स्थान: अयोध्या मंडल में प्रथम; जिलाधिकारी ने टीम को बधाई दी – Amethi District News

शिकायत निस्तारण में अमेठी को प्रदेश में तीसरा स्थान:  अयोध्या मंडल में प्रथम; जिलाधिकारी ने टीम को बधाई दी – Amethi District News

आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद अमेठी को प्रदेश में तीसरा और अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि अप्रैल 2026 माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में दर्ज की गई है। जनपद को यह सफलता जिलाधिकारी संजय चौहान के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन से मिली है। जिलाधिकारी द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की सतत निगरानी और अथक प्रयासों से ही जनपद को यह स्थान प्राप्त हुआ है। वे जनसुनवाई के दौरान भी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित करते हैं। शिकायतों के निस्तारण में जनपद को तीसरा स्थान मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आइजीआरएस टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने अगले माह विशेष प्रयास कर प्रथम रैंक लाने के निर्देश भी दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी आइजीआरएस अर्पित गुप्ता भी नियमित रूप से आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निगरानी करते हैं। वे संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निस्तारण के लिए निर्देशित करते हैं और प्रतिदिन लंबित शिकायतों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजकर निस्तारण सुनिश्चित कराते हैं। आइजीआरएस पोर्टल के तकनीकी अधिकारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में अप्रैल 2026 में जनपद अमेठी को प्रदेश में तीसरा और मंडल में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने जानकारी दी कि अप्रैल 2026 में आइजीआरएस पोर्टल पर कुल 6217 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इसके अलावा तहसील मुसाफिरखाना को भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *