हरियाणा के सरकारी व एडिड कॉलेजों में हरियाणा डेयरी विकास सहकारी फैडरेशन लिमिटेड के द्वारा वीटा बूथ खोले जाएंगें। जहां पर वीटा से बने उत्पाद छात्र-छात्राओं को उपलब्ध होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र लिखकर स
.
प्रदेश के 185 सरकारी कालेज में से 42 कॉलेजों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। वहीं 97 एडिड कॉलेज में से केवल 9 ने ही अपनी सहमति पत्र भेजा है। मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अगर शाम तक किसी ने अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसे अति महत्वपूर्ण समझाया जाए।
वीटा बूथ के लिए सहमति देने वाले कालेजों की जिलावार संख्या।
5 जिलों से नहीं मिली सहमति
- रेवाड़ी
- अंबाला
- कुरूक्षेत्र
- फतेहाबाद
- पलवल

एडिड कालेज, जिन्होंने सहमति भेजी।
वीटा बूथ पर मिलेंगे ये उत्पाद
कॉलेजों में खुलने वाले वीटा बूथ पर ब्रांड के तहत हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, काजू पीनी, कलाकंद, खीर और फ्रूटी जैसे डेरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। जिन्हें वीटा बूथों पर बेचा जाता है। इसके अलावा शुगर फ्री उत्पाद तैयार करने की दिशा में भी वीटा काम कर रहा है।
यहां पहले खुले, लेकिन वर्किंग नहीं
प्रदेश के 4 कालेज ऐसे हैं, जहां पर वीटा के द्वारा बूथ तो खोले गए लेकिन बूथ अब वर्किंग में नहीं हैं। इनमें राजकीय कालेज फरीदाबाद, जींद का राजकीय कालेज सफीदों व महेंद्रगढ़ का राजकीय कालेज अटेली शामिल हैं। अटेली कालेज में तो साल 2022 में ही बूथ खोला गया लेकिन शुरू आज तक नहीं हो पाया है।
