मुख्य बातें

शाहबाद में वंदे गंगा: जल संवर्धन को लेकर निकली कलश यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प – Shahabad (Baran) News

शाहबाद में वंदे गंगा:  जल संवर्धन को लेकर निकली कलश यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प – Shahabad (Baran) News

शाहबाद ब्लॉक में बुधवार को ‘वंदे गंगा’ कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए एक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधिवत रूप से पीपल पूजन और जल पूजन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जन जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, पंचायत राज के सहायक अभियंता, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के सहायक अभियंता, राजीविका के अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में भाग लिया, जिससे आयोजन में सहभागिता और आकर्षण बढ़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *