मुख्य बातें

हिसार में SDO से कहा-तेरी नौकरी खा जाऊंगा: अतिक्रमण हटाने पहुंचे थी HSVP की टीम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर से अवैध कब्जा हटाया – Hisar News

हिसार में SDO से कहा-तेरी नौकरी खा जाऊंगा:  अतिक्रमण हटाने पहुंचे थी HSVP की टीम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर से अवैध कब्जा हटाया – Hisar News


सेक्टर 33 में कार्रवाई के दौरान एसडीओ रामप्रसाद को धमकी देते व्यक्ति।

हरियाणा के हिसार में अतिक्रमण हटाने गई शहरी निकाय प्राधिकरण(HSVP) की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हिसार के सेक्टर 33 में विरोध करते हुए एक व्यक्ति ने SDO रामप्रसाद को कहा कि ” मैं तेरी नौकरी खा जाउंगा, तू जानता नहीं है मैं कौन हूं’ ।

.

इससे SDO और उसकी साथ आई टीम गुस्से में आ गई और व्यक्ति से घर बनाने का नक्शा मांगा। व्यक्ति ने कहा कि उसने नक्शा अप्लाई किया हुआ है। SDO ने कहा कि कोई बात नहीं नक्शा उसी के पास होने आएगा। इसके बाद व्यक्ति के तेवर ढीले हो गए और वह चला गया।

SDO रामप्रसाद ने कहा कि किसी को सरकारी जमीन पर कब्जे का अधिकार नहीं है। SDO रामप्रसाद ने बताया कि पहले तो व्यक्ति कब्जा कर लेते हैं फिर वह उस जगह को अपना समझते हैं मगर यह लैंड सरकारी है और सड़क के बीच में जो चीजें बाधा बनेगी उसको हटाया जाएगा। यह हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही है।

कांग्रेस नेता के अवैध कब्जे की 2 तस्वीरें…

कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग ने कब्जा कर जनरेट रखा हुआ है।

कांग्रेस नेता के अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी।

कांग्रेस नेता के अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर के बाहर कब्जा हटाया वहीं टीम ने सेक्टर 14 में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के अवैध कब्जे को भी हटा दिया। कांग्रेस नेता ने रैंप के साथ खाली जगह को कवर कर वहां पौधे लगाए हुए थे। टीम ने जेसीबी के माध्यम से कब्जे वाली जगह को हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता घर के अंदर ही रहे और बाहर नहीं निकले। कांग्रेस नेता ने इस कार्रवाई पर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *