मुख्य बातें

चंडीगढ़ मोहाली में वारदात की तैयारी कर रहे शातिर दबोचे: इटली में बैठे व्यक्ति ने मुहैया करवाए हथियार, पुलिस ने केस में नामजद किया – Chandigarh News

चंडीगढ़ मोहाली में वारदात की तैयारी कर रहे शातिर दबोचे:  इटली में बैठे व्यक्ति ने मुहैया करवाए हथियार, पुलिस ने केस में नामजद किया – Chandigarh News

पंजाब पुलिस मोहाली-चंडीगढ़ में वारदात की साजिश बना रहे दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में इटली में बैठे एक आरोपी को भी नामजद किया गया है। उसने ही हथियारों की खेप मुहैया करवाई थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने में जुटी है। इस सूचना के आधार पर दबोचा एसएसओसी के एआईजी दीपक पारिख ने बताया कि 9 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि होशियारपुर के गांव कनेवाल निवासी और फिलहाल बनूड़ की गोयल कॉलोनी में रह रहा परवीन कुमार उर्फ शामा उर्फ पारस अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बनूर इलाके में छापेमारी कर आरोपी परवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके किराए के मकान से एक .32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी कबड्‌डी खिलाड़ी भी रह चुका पुलिस के मुताबिक परवीन कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कई मामलों में शामिल रहा है। वह 2018 में दर्ज एक लूट के मामले में घोषित भगोड़ा भी है। पूछताछ में परवीन कुमार ने अपने साथी हरीश कुमार उर्फ हैरी भूपाल का नाम उजागर किया। इसके बाद एसएसओसी टीम ने होशियारपुर में छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। हरीश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरीश एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है और टीम इटली की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुका है।
पहले भी कई केस दर्ज पूछताछ में हरीश कुमार ने खुलासा किया कि हथियारों की खेप उसे इटली में रह रहे राजेश कुमार उर्फ बंटा ने भेजी थी। जांच के आधार पर पुलिस ने राजेश कुमार को भी इस मामले में नामजद कर लिया है।पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *