मुख्य बातें

करनाल में कंबाइन-ट्रक की टक्कर: ड्राइवर की टूटी टांगे हालत गंभीर, ट्रक का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त – Karnal News

करनाल में कंबाइन-ट्रक की टक्कर:  ड्राइवर की टूटी टांगे हालत गंभीर, ट्रक का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त – Karnal News


क्षतिग्रस्त ट्रक व कंबाइन का दृश्य।

करनाल के मेरठ रोड पर नगला चौक के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कंबाइन और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कंबाइन का पिछला हिस्सा सीधे ट्रक के कैबिन से जा टकराया। इस टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्र

.

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।

कैबिन में फंसे ड्राइवर को मशक्कत से निकाला गया प्रत्यक्षदर्शियों साहिल, सचिन व विकास ने बताया कि कंबाइन ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक का कैबिन पूरी तरह दब गया, जिससे ड्राइवर और कंडक्टर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काफी कोशिशों के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

कंबाइन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हादसे की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि हमें जैसे ही सूचना मिली, हम पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद सबसे बड़ी दिक्कत यह रही कि एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में घायलों को एक प्राइवेट वाहन की मदद से सरकारी अस्पताल भेजना पड़ा। इस दौरान कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसा होता देख मौके पर पहुंचते लोग।

हादसा होता देख मौके पर पहुंचते लोग।

पुलिस ने सड़क से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और कंबाइन को सड़क से हटवाकर रास्ता बहाल किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या रही और किसकी गलती से यह टक्कर हुई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा काफी तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *