मुख्य बातें

सूने घर से चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार: बाइक समेत 2 लाख का सामान बरामद, चुराए हुए सोने- चांदी के जेवर बेच खरीदी मोटरसाइकिल – Satna News

सूने घर से चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:  बाइक समेत 2 लाख का सामान बरामद, चुराए हुए सोने- चांदी के जेवर बेच खरीदी मोटरसाइकिल – Satna News

सतना जिले की सभापुर थाना पुलिस ने एक सूने घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से नकदी, जेवरात और एक बाइक सहित लगभग 2 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। थाना प्रभारी (टीआई) शंखधर द्विवेदी ने बताया कि यह वारदात 12 मार्च की रात को पिपरी टोला निवासी मुनुआ प्रजापति (54) के घर में हुई थी। अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी। मुखबिर की सूचना पर पकड़ाए चोर
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दो महीने की पड़ताल के बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपरी टोला निवासी ललित प्रजापति (21) पुत्र राजाराम को हिरासत में लिया। पूछताछ में ललित ने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया। चोरी के पैसों से खरीदी थी मोटरसाइकिल
आरोपी ललित ने बताया कि उसने चोरी के गहने रीवा जिले के सेमरिया निवासी प्रिंस उर्फ राघवेंद्र (25) पुत्र धरमदास को बेचे थे। चोरी के पैसों से ललित ने 1 लाख 60 हजार रुपये की एक मोटरसाइकिल खरीदी थी। 40 हजार के जेवर बरामद
पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली और सेमरिया से आरोपी राघवेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 हजार रुपये के जेवरात भी बरामद किए। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में कुछ अन्य बदमाशों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *