सवाई माधोपुर में बढ़ती गर्मी का असर अब रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। रविवार शाम रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक भालू गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में उतर गया। मंडूक के चांटे में भालू करीब 15 से 20 मिनट तक पानी में नहाता और अठखेलियां करता दिखाई दिया। सफारी पर पहुंचे पर्यटकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया। सफारी के दौरान दिखा भालू रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर तीन में रविवार शाम की पारी में पर्यटक सफारी पर गए थे। इसी दौरान मंडूक के चांटे पर उन्हें एक भालू दिखाई दिया। भालू तेज गर्मी से परेशान नजर आ रहा था। पहले वह धीरे-धीरे पानी के अंदर गया और फिर काफी देर तक पानी में बैठा रहा। कभी वह अपने शरीर पर पानी उछालता दिखाई दिया तो कभी पानी में लेटकर ठंडक लेता नजर आया। बीच-बीच में वह पानी में घूमता और खेलता भी दिखाई दिया। करीब 15-20 मिनट तक भालू लगातार पानी में ही रहा। उसे इस तरह पानी में मस्ती करते देख सफारी पर पहुंचे पर्यटक भी काफी उत्साहित नजर आए और कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए। पर्यटकों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया वीडियो भालू के पानी में नहाने और खेलते हुए पूरे घटनाक्रम को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो में भालू लगातार पानी में घूमता और खुद को ठंडक पहुंचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। रणथंभौर में बढ़ी भालुओं की संख्या रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक समय भालुओं की संख्या काफी कम हो गई थी। साल 2014-15 में यहां भालुओं की संख्या करीब 60 से 70 रह गई थी। अब यह संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में करीब 160 भालू मौजूद हैं।
Source link
