मुख्य बातें

धर्मशाला के होटल में मुंबई के बुजुर्ग पर्यटक की मौत: 7 मई को ट्रैवल ग्रुप के साथ पहुंचे थे, रात को खाना खाकर सोए, सुबह बेसुध मिले – Dharamshala News

धर्मशाला के होटल में मुंबई के बुजुर्ग पर्यटक की मौत:  7 मई को ट्रैवल ग्रुप के साथ पहुंचे थे, रात को खाना खाकर सोए, सुबह बेसुध मिले – Dharamshala News

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला के एक निजी होटल में रुके 66 वर्षीय बुजुर्ग पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नवी मुंबई निवासी हरीश चंद्र लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह बीती 7 मई को एक ट्रैवल ग्रुप के साथ धर्मशाला घूमने आए थे। 8 मई की रात को वह अपने साथियों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे, लेकिन अगली सुबह वह मृत पाए गए। कमरे में बेसुध मिले, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत 9 मई की सुबह जब काफी देर तक हरीश चंद्र के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और उन्होंने किसी भी आवाज का जवाब नहीं दिया, तो होटल स्टाफ और उनके साथियों को अनहोनी की आशंका हुई। जब कमरा खोलकर देखा गया तो हरीश चंद्र बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों ने नहीं जताया संदेह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही धर्मशाला पुलिस ने अस्पताल और होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद रविवार को जोनल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की साजिश या संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *