मुख्य बातें

बिजली खंभे से टकराकर पलटा ट्रक…हेल्पर की मौत: पंजाब से बिलासपुर जा रहा था, बेमेतरा में गाय को बचाते समय हादसा,सामान उठा ले गए ग्रामीण – Bemetara News

बिजली खंभे से टकराकर पलटा ट्रक…हेल्पर की मौत:  पंजाब से बिलासपुर जा रहा था, बेमेतरा में गाय को बचाते समय हादसा,सामान उठा ले गए ग्रामीण – Bemetara News

बेमेतरा जिले में पंजाब से बिलासपुर की ओर ट्रांसपोर्ट सामग्री लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सुरक्षित बच गया। हादसे में बिजली के तार और खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे ग्राम गर्रा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी दौरान अचानक सामने गाय आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया और पलट गया। ट्रक के उड़े परखच्चे, हेल्पर की मौके पर मौत हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें भरा सामान सड़क किनारे बिखर गया। दुर्घटना में हेल्पर करण प्रेसिंह उर्फ छोटू (29) ट्रक के अंदर फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 बजे जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे हेल्पर के शव को बाहर निकाला गया। ड्राइवर बोला- गाय सामने आने से बिगड़ा संतुलन ट्रक चालक राजदीप सिंह ने बताया कि आधी रात के समय अचानक गाय सामने आ गई थी। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनबैलेंस हो गया और बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। ग्रामीणों पर सामान ले जाने का आरोप चालक ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद ट्रक में भरी ट्रांसपोर्ट सामग्री को कुछ ग्रामीण उठा ले गए। सड़क किनारे बिखरे सामान को लोग अपने साथ ले जाते दिखाई दिए। बिजली खंभा टूटा, कई घंटे बाधित रही सप्लाई ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर नीचे गिर गए। इससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक देर रात तक बिजली बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में गांव के किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *