मुख्य बातें

बरनाला में 11 मोटरों से केबल चोरी: किसानों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, बोले- आरोपियों की हो तुरंत गिरफ्तारी – Barnala News

बरनाला में 11 मोटरों से केबल चोरी:  किसानों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, बोले- आरोपियों की हो तुरंत गिरफ्तारी – Barnala News

बरनाला जिले के गांव सहजड़ा में खेतों की मोटरों से केबल तारें और स्टार्टर चोरी होने के विरोध में किसानों ने महल कलां थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक ही रात में 11 मोटरों से केबल और स्टार्टर चोरी होने की घटना से किसान आक्रोशित थे। भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनैल सिंह गांधी ने बताया कि चोरों ने सहजड़ा से छीनीवाल कलां लिंक रोड पर स्थित खेतों को निशाना बनाया। इस वारदात में किसान जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, राजपाल सिंह, जगसीर सिंह, गुरमेल सिंह, यादविंदर सिंह और मनजिंदर सिंह की मोटरों से केबल तारें और स्टार्टर चोरी हो गए। किसान बोले- चोरों की तुरंत हो गिरफ्तारी किसानों ने मांग की है कि चोरों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरों का पता नहीं चला, तो वे अपना संघर्ष और तेज करेंगे। थाना महल कलां की पुलिस ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *