मुख्य बातें

कैथल में किशोरी की वीडियो-फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली: विरोध करने पर छेड़खानी की, अपहरण दी धमकी भी दी – Kaithal News

कैथल में किशोरी की वीडियो-फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली:  विरोध करने पर छेड़खानी की, अपहरण दी धमकी भी दी – Kaithal News

कैथल में कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 17 वर्षीय नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले एक आरोपी ने चुपके से उसकी फोटो व वीडियो लेकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। लड़की ने की शिकायत जब लड़की ने इस बात का विरोध किया और आरोपी के घर पर उलाहना देने गई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की किसी को इस बारे में बताने पर अपहरण करवाने की धमकी दी। इस संबंध में लड़की ने कलायत थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले भी छेड़खानी करता था लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले मोनू ने 12 मई को उसकी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जब उसे इस बारे में पता चला और वह आरोपी के घर उलाहना देने गई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। गली में आते जाते हुए भी आरोपी उसके साथ छेड़खानी करता था। साथ ही आरोपी ने उसे यह धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसका अपहरण करवा देगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कलायत थाना एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *