मुख्य बातें

दिन में गर्म हवाएं, शाम को 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी-बारिश, 3 घंटे में 11 डिग्री गिरा पारा – Chandigarh News

दिन में गर्म हवाएं, शाम को 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी-बारिश, 3 घंटे में 11 डिग्री गिरा पारा – Chandigarh News

चंडीगढ़ | बुधवार को तेज धूप से तापमान 38 डिग्री के पार चला गया। शाम 7:45 बजे मौसम बदला और 50 से 65 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। बादल भी खूब गरजे, कुछ देर हल्की बारिश भी हुई। बुधवार शाम 5:30 बजे तापमान 38.6 डिग्री था। रात 8:30 बजे पारा 11 डिग्री गिरकर 27.6 डिग्री पर आ गया, यानी 3 घंटे में ही 11 डिग्री की गिरावट। रात 10:30 बजे तक शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी जारी रही। वहीं, मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। हवा में नमी की मात्रा 74 फीसदी दर्ज की गई। भास्कर एक्सपर्ट- पहाड़ों पर डब्ल्यूडी मैदानों की ओर बढ़ने से बदला मौसम दिन में तापमान ज्यादा था। उधर, पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था, हवा में नमी बढ़ने से सिस्टम मैदानों की आेर बढ़ा और मौसम बदला। वीरवार को भी यलो अलर्ट है, तेज हवाओं के साथ बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश के आसार कम हैं। 17 मई से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएंगे। आगे ऐसा रहेगा मौसम… वीरवार: आंशिक बादल, तेज हवाएं। अधिकतम 38, न्यूनतम 23 डिग्री। शुक्रवार: आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम 38, न्यूनतम 22 डिग्री। शनिवार: आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम 37, न्यूनतम 22 डिग्री। फोटो }जसविंदर सिंह बारिश… बिजली… आंधी… सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम केंद्र चंडीगढ़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *