मुख्य बातें

सगाई के बाद युवक ने मंगेतर से किया रेप: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 1.75 लाख ऐंठे, शादी का झांसा देकर होटल ले गया – Ajmer News

सगाई के बाद युवक ने मंगेतर से किया रेप:  अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 1.75 लाख ऐंठे, शादी का झांसा देकर होटल ले गया – Ajmer News

अजमेर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व लाखों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी सगाई साल 2024 में आरोपी युवक के साथ परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में तय हुई थी। सगाई के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती का आरोप है कि शादी तय होने के कारण उसने आरोपी पर भरोसा किया और उससे मिलने जाती रही। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने युवती को एक होटल में बुलाया। वहां युवती ने होटल में जाने से इंकार करते हुए कहा कि अभी दोनों की शादी नहीं हुई है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर बहला-फुसलाकर उसे होटल में ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी लगातार रुपए की मांग करता रहा और कहता था कि रुपए नहीं दिए तो शादी तोड़ देगा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में उससे करीब 1.75 लाख रुपए वसूल लिए। वहीं आरोपी की बहन पर भी फोन कर धमकाने, बदनाम करने और ब्लैकमेलिंग में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट में पीड़िता ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि आरोपी लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *