मुख्य बातें

मुंबई में लखनऊ मॉडल की चर्चा: मेयर ने बताया कैसे बढ़ी नगर निगम की कमाई, बोलीं टैक्स भी नहीं बढ़ाया – Lucknow News

मुंबई में लखनऊ मॉडल की चर्चा:  मेयर ने बताया कैसे बढ़ी नगर निगम की कमाई, बोलीं टैक्स भी नहीं बढ़ाया – Lucknow News

मुंबई में आयोजित नेशनल कंसल्टेशन ऑन फिस्कल एम्पावरमेंट ऑफ सिटी गवर्नमेंट्स कार्यक्रम में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम के राजस्व बढ़ाने का मॉडल पेश किया। उन्होंने बताया कि बिना नए टैक्स लगाए और 2010 के बाद टैक्स दरें बढ़ाए बिना नगर निगम ने इनकम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। मुंबई के नरिमन प्वाइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के नगर निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी और शहरी वित्त विशेषज्ञ शामिल हुए। 4 साल में हाउस टैक्स 313 करोड़ से बढ़कर 771 करोड़ मेयर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में नगर निगम को हाउस टैक्स से 313.81 करोड़ रुपए की आय हुई थी, जो 2025-26 में बढ़कर 771.06 करोड़ रुपए हो गई। यानी चार साल में 145.70% की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह जलकर और सीवर शुल्क से होने वाली आय 149.57 करोड़ से बढ़कर 447.95 करोड़ रुपए पहुंच गई। इसमें करीब 199% की वृद्धि दर्ज की गई। बिना टैक्स बढ़ाए बढ़ाया राजस्व मेयर ने कहा कि नगर निगम ने बेहतर प्रबंधन, डिजिटल टैक्स सिस्टम और कर व्यवस्था मजबूत कर राजस्व बढ़ाया।नगर निगम सीमा में असेसमेंट भवनों की संख्या 5.85 लाख से बढ़ाकर 7.60 लाख कर दी गई। इससे कर आधार मजबूत हुआ और आय बढ़ी। विज्ञापन, पार्किंग और यूजर चार्ज से भी बढ़ी कमाई नगर निगम की संपत्तियों से किराया आय 1.81 करोड़ से बढ़कर 4.91 करोड़ रुपए हो गई। विज्ञापन, होर्डिंग और कियोस्क शुल्क से आय 2.79 करोड़ से बढ़कर 15.50 करोड़ रुपए पहुंच गई। वहीं पार्किंग शुल्क से आय 2.55 करोड़ से बढ़कर 5.26 करोड़ रुपए हो गई। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से मिलने वाला यूजर चार्ज भी 8.03 करोड़ से बढ़कर 30.01 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। अहाना इन्क्लेव योजना से 226 करोड़ की आय मेयर का कहना है कि नगर निगम की आवासीय योजना अहाना इन्क्लेव से 2021-22 से 2025-26 तक 226.10 करोड़ रुपए की आय हुई। उन्होंने कहा कि लखनऊ मॉडल दूसरे शहरों के लिए भी उदाहरण बन सकता है, जहां बिना जनता पर अतिरिक्त टैक्स बोझ डाले बेहतर प्रबंधन से आय बढ़ाई जा सकती है। खाली जमीन पर बनेंगी उत्सव वाटिका और खेल मैदान नगर निगम अब खाली पड़ी जमीनों पर उत्सव वाटिका और खेल मैदान विकसित करेगा। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी और लोगों को सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में शहरी निकायों की वित्तीय मजबूती, डिजिटल टैक्स मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर फंडिंग और सार्वजनिक संपत्तियों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर लखनऊ नगर निगम के पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’ और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *