मुख्य बातें

नीट पेपर लीक मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक: संभल में सरकार से सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय की मांग – Sambhal News

नीट पेपर लीक मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक:  संभल में सरकार से सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय की मांग – Sambhal News


फिरोज अली | संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को एक बैठक आयोजित की। यह बैठक मौहल्ला हिलाली सराय स्थित सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली के आवास पर हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने 3 मई को हुई नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया।

सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने कहा कि सरकार के निष्पक्ष परीक्षा कराने के दावों के बावजूद पेपर लीक होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

छात्रों और अभिभावकों के साथ अन्याय

सईद अख्तर ने इस बात पर जोर दिया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में गड़बड़ी छात्रों और अभिभावकों के साथ अन्याय है। कई अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक तंगी के बावजूद गहने गिरवी रखे और त्याग किया, लेकिन इस घटना से उनके सपनों को झटका लगा है।

बैठक में यह भी मांग की गई कि केवल परीक्षा शुल्क वापस करना समस्या का समाधान नहीं है। प्रभावित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वक्ताओं ने सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कब तक कार्रवाई नहीं होगी।

सपा नेताओं ने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की।

बैठक में अरमान मियाँ, नईम अख्तर, मुंशी वाहिद, सुहेल चमन, मास्टर वकार, मौ नदीम, नबील अहमद, डॉ० मुस्तफा, मौ. विलाल, अनीस सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *