बीजिंग54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे का आज तीसरा दिन है। ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति के साथ ‘टैंपल ऑफ हैवन’ देखा। यहां उनके साथ बेटे एरिक और बहू लारा भी मौजूद थे।
इसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मीटिंग की। चीन ने बुधवार शाम को ट्रम्प के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया। दावत में चीन की मशहूर डिश ‘बीजिंग रोस्ट डक’ परोसी गई। इसके अलावा बीफ रिब्स भी रखे गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प को अच्छी तरह पका हुआ मांस पसंद है, इसलिए मेन्यू में यह डिश शामिल की गई। मिठाई में तिरामिसू, आइसक्रीम, ताजे फल और शंख जैसी दिखने वाली खास पेस्ट्री परोसी गई।
वहीं, अमेरिकी मीडिया चैनल Fox न्यूज के पत्रकार चीन की राजधानी बीजिंग की सड़कों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरे देखकर हैरान रह गए।
20 तस्वीरें में देखिए ट्रम्प की चीन दौरा…
चीन के स्टेट डिनर की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को चीन की राजधानी बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित स्टेट डिनर में पहुंचते हुए।

ट्रम्प के बेटे एरिक ट्रम्प और उनकी पत्नी लारा ट्रम्प भी स्टेट डिनर में शामिल हुए।

चीनी कर्मचारी स्टेट डिनर से पहले टेबल तैयार करते हुए। कर्मचारियों ने इस दौरान साफ सफाई का काफी ध्यान रखा, उन्होंने हैंड ग्लव्स पहने हुए थे।

स्टेट डिनर के लिए सजाई गई प्लेट्स। इस डिनर में बीजिंग रोस्ट डक, बीफ रिब्स, चीनी व्यंजन, मौसमी सब्जियों से बनी डिशें, मिठाई में तिरामिसू, आइसक्रीम, ताजे फल, शंख के आकार की खास पेस्ट्री शामिल थी।

ट्रम्प स्टेट डिनर के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठे हुए।

ट्रम्प ने स्टेट डिनर के दौरान अमेरिका और चीन के ऐतिहासिक रिश्तों की जिक्र किया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन के लोगों के बीच लंबे समय से आपसी सम्मान की भावना रही है।
स्टेट डिनर में शामिल नेता और बिजनेसमैन

टेस्ला के CEO और दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क स्टेट डिनर के दौरान शी जिनपिंग का भाषण सुनते हुए।

एपल के CEO टिम कुक भी स्टेट डिनर में शामिल हुए। ट्रम्प के साथ 17 अमेरिकी कंपनियों के CEO भी चीन पहुंचे हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ स्टेट डिनर के दौरान चीनी अधिकारियों से बात करते हुए।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और इलॉन मस्क की स्टेट डिनर के दौरान की तस्वीर।
ट्रम्प की बीजिंग में हैवन टैंपल विजिट

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को चीन की राजधानी बीजिंग स्थित टैंपल ऑफ हेवन के बाहर ट्रम्प का इंतजार करते हुए।

ट्रम्प के पहुंचते ही जिनपिंग ने उनसे हाथ मिलाया और फिर दोनों नेताओं ने टैंपल का दौरा किया।

ट्रम्प बोर्ड पर लिखा हुआ मंदिर का इतिहास पढ़ते हुए। हैवन टैंपल करीब 600 साल पुराना है। इसे चीन के मिंग और छिंग राजवंश के सम्राटों ने बनवाया था। पुराने समय में चीन के राजा यहां अच्छी फसल और शांति के लिए पूजा करने आते थे।

टैंपल ऑफ हेवन अपनी खूबसूरत गोलाकार इमारत, नीली छत और पारंपरिक चीनी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां का सबसे प्रसिद्ध हिस्सा ‘हॉल ऑफ प्रेयर फॉर गुड हार्वेस्ट्स’ है, जहां खास धार्मिक समारोह होते थे।

ट्रम्प अपनी बहू लारा और एरिक के साथ मंदिर के बाहर तस्वीर खिंचाते हुए। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे।
ट्रम्प के दौरे से जुड़ी अन्य तस्वीरें

चीनी आर्मी के सोल्जर डोनाल्ड ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए।

ट्रम्प और जिनपिंग का चीन की राजधानी बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में स्वागत समारोह के दौरान बच्चों का अभिवादन करते हुए।

फॉक्स न्यूज के एक पत्रकार ने बीजिंग में लगे सैकड़ों CCTV कैमरे देखकर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि उनके ड्राइवर ने दो मिनट के लिए गलत जगह कार पार्क कर दी थी, जिसके बाद उन पर 3600 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

ट्रम्प बुधवार को जब बीजिंग के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, तब करीब 300 चीनी बच्चों ने उनका स्वागत किया। ट्रम्प के सम्मान में एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया।

ट्रम्प के बीजिंग पहुंचने से पहले बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में थियानमेन गेट पर चीनी राष्ट्रपिता माओत्से तुंग की तस्वीर के पास अमेरिकी और चीनी झंडे लगाए गए।
———————-
यह खबर भी पढ़ें…
जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा- पार्टनर बनें, कॉम्पटीटर नहीं:ट्रेड वॉर में कोई नहीं जीतता; ट्रम्प बोले- आपसे दोस्ती सम्मान की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जिनपिंग ने ट्रम्प का स्वागत किया। इस दौरान ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। पढ़ें पूरी खबर…

