सिरसा में दो दुकानदारों में आज शुक्रवार सुबह झगड़ा हो गया और हाथापाई के साथ एक-दूसरे के बीच लात-घुसे तक चले। दुकान के बाहर कचरा डालने एवं सफाई को लेकर दोनों दुकानदारों में पहले कहासुनी हो गई। इसी बात पर दोनों तैश में गए और डायल 112 तक बुलानी पड़ी। ये देखकर बाकी दुकानदार व आसपास के लोग वहां आ पहुंचे। जानकारी के अनुसार, ये मामला शहर के परशुराम चौक का है और सुखमन फ्रुट व वधवा सब्जी विक्रेता के बीच ये झगड़ा हुआ। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक दुकानदार दूसरे दुकानदार को गाली-गलौज करते हुए दिख रहा है और हाथापाई के बाद उसे छुड़वा दिया जाता है। एक तरफ नगर परिषद की टीम अतिक्रमण कार्रवाई करते दिख रही है। उस वक्त नगर परिषद की टीम भी अतिक्रमण हटाने के लिए आई हुई थी। नगर परिषद की टीम परशुराम चौक पर दुकानों के आगे से अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही थी। बाहर लगे अवैध होर्डिंग व बैनर एवं दुकानों के बाहर रखा सामान अपने कब्जे में ले लिया। इससे दुकानदारों में रोष का माहौल दिखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुकानदारों के बीच झगड़े के फोटोज बार-बार चेतावनी दी, अगली बार सारा सामान जब्त होगा नगर परिषद की टीम ने कहा, दुकानदारों को बार-बार चेतावनी दी गई है कि रोड के ऊपर बाहर सामान न रखे। बावजूद इसके बाज नहीं आ रहे। इसलिए ये कार्रवाई करनी पड़ी। अगर अभी दुकानदारों ने नहीं माना तो अगली बार सभी सामान जब्त कर लिया जाएगा। करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक कार्रवाई के बाद टीम सामान जब्त करने के बाद वहां से रवाना हुई। नगर परिषद की ओर से पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
