मुख्य बातें

सगाई टूटने पर युवक ने थाने में निगला जहर: लड़की वालों की शिकायत पर अमृतसर पुलिस उठा ले गई थी, परिजन बोले- तड़पते छोड़ दिया – Amritsar News

सगाई टूटने पर युवक ने थाने में निगला जहर:  लड़की वालों की शिकायत पर अमृतसर पुलिस उठा ले गई थी, परिजन बोले- तड़पते छोड़ दिया – Amritsar News


हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक।

अमृतसर में एक युवक ने शादी टूटने के बाद थाने में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हातल गंभीर बताई है। लड़की वालों ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी।

.

जिस के बाद पुलिस उसको उठाकर थाने ले गई थी। परिवार ने कहा कि मानसिक दबाव में था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने समय पर मदद नहीं की और तड़पते छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला कल शाम अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित नंगली भट्ठे इलाके का है। युवक की पहचान जज सिंह (28) के रूप में हुई है। वह इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिवार के सदस्य मिट्‌टू जानकारी देते हुए।

1 महीने पहले टूटा रिश्ता, तब से तनाव में था युवक

परिवार के सदस्य और दशमेश धरना दल से जुड़े जगजीत सिंह ने बताया कि जज सिंह का करीब एक साल पहले इलाके की एक लड़की के साथ रिश्ता तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच लगातार बातचीत होती रही और मिलना-जुलना भी था।

शादी की तैयारियों को लेकर घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक करीब एक महीने पहले लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि इस फैसले के बाद से ही युवक काफी परेशान रहने लगा था।

परिजनों के मुताबिक रिश्ता टूटने के बाद हालात लगातार बिगड़ते गए। उनका आरोप है कि लड़की पक्ष की ओर से युवक पर दबाव बनाया जा रहा था और बाद में उसके खिलाफ परेशान करने की शिकायत भी दर्ज करवा दी गई। परिवार ने बताया कि पुलिस कल शाम उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर गई थी। इसके बाद से घर वाले लगातार चिंता में थे।

हालत बिगड़ने पर पुलिस ने मदद नहीं की

परिवार ने आरोप लगाया कि थाने में युवक की तबीयत बिगड़ने के बावजूद पुलिस ने तुरंत गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि समय रहते सही मदद मिलती तो शायद उसकी हालत इतनी खराब नहीं होती। परिजनों के अनुसार उन्हें काफी देर तक अंदर जाने नहीं दिया गया और सिर्फ इतना कहा जाता रहा कि पहले युवक की जान बचाने की कोशिश की जा रही है।

परिवार के सदस्य मिट्‌टू ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। उनका दावा है कि युवक को फोन पर धमकियां भी मिलती थीं, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में रहने लगा था। इसी तनाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थाने में मौजूद कर्मचारियों ने समय पर जरूरी मदद नहीं की, जिस वजह से हालात और बिगड़ गए।

********

ये खबर भी पढ़ें:

लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग, मेयर-पति की मुश्किलें बढ़ी: पंजाब वुमन कमीशन ने CP को दिए जांच के आदेश, 20 दिन में रिपोर्ट तलब की

लुधियाना में लेडी प्रिंसिपल को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लेडी प्रिंसिपल की शिकायत पर पंजाब वुमन कमीशन की चेयरपर्शन राज लाली गिल ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को जांच के आदेश दे दिए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *