मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर बाद ढाई बजे चंडीगढ़ में अहम प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार CM मान पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों, SIR और ED रेड पर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने के लिए बनाए गए कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा उठाए गए सवालों का भी जवाब दे सकते हैं। शुकराना यात्रा के बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। पंजाब को लूटने के लिए एक पूरा गैंग काम कर रहा-बिट्टू इसके अलावा वो अपने विरोधियों की बयानबाजी पर भी पलटवार कर सकते हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फिर से आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने के लिए एक पूरा गैंग काम कर रहा है। उनका कहना है कि ईडी की कार्रवाई में जो चीजें सामने आ रही हैं किसी से छिपी नहीं है। रवनीत बिट्टू ने सख्त शब्दों में कहा कि अरविंद केजरीवाल के दलाल पंजाब को लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रेस कांफ्रेंस में बिट्टू समेत तमाम विपक्षी नेताओं पर भी पलटवार कर सकते हैं।
Source link
