झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। करीब 2 महीने के इंतजार के बाद यह घोषणा की गई है। नई टीम का गठन आगामी चुनावों और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। 9 उपाध्यक्ष बनाए
नई कार्यकारिणी में राजेंद्र शर्मा को संगठन महासचिव बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में शांति बाई, रोड सिंह राठौड़, शिवराज सिंह गुर्जर, बालकिशन बादल, हरीश रोझा, स्नेहलता आर्या, प्रेम बिहारी लोढ़ा, नसरुद्दीन कल्लू लोढ़ा और भवानी शंकर गुर्जर को नियुक्त किया गया है। 15 जिला महासचिव नियुक्त
इसी प्रकार फूल सिंह तंवर, विश्वेंद्र सिंह गुर्जर, रामविलास मीणा, राम प्रसाद लोढ़ा, मोहनलाल मेघवाल, महेंद्र प्रताप सिंह झाला, ललित राठौड़, इंदर सिंह नगर, मोहनलाल राठौड़, दिग्विजय सिंह, शंभू रेबारी, बालू सिंह, छीतर लाल बैरवा, मुमताज और कमलेश मेहता को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 19 जिला सचिव बनाए
जिला सचिव के पदों पर अमीन खान, अमित चतुर्वेदी, छगन सिंह भील, मोहनलाल तंवर, अब्दुल नफीस शेख, शिव गुर्जर, राजेंद्र गुप्ता, राधेश्याम अमन लाला, विष्णु दांगी, शंकर मेहर, मोना गुप्ता, किरण सुमन, भेरूलाल मेहर, नरेंद्र राठौड़, हेमराज राठौर, तालिब बोहरा, देवकरण गुर्जर, जानकी लाल पाटीदार और मुकेश जैन को नियुक्त किया गया है।
शीतल जैन को कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह और अजय सिंह जादौन को सोशल मीडिया प्रभारी तथा ओम पाठक और रेखा कुमारी मेहर को जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनाया गया है।
Source link
