उदयपुर शहर में वाहन चोरी के घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में दो दिन पहले हुई बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दो चोर बाइक का लॉक तोड़कर बाइक चोरी करते नजर आ रहे हैं। भुवाणा निवासी अब्बास अली
.
संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में दो दिन पहले हुई बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
कॉर्डियोलॉजी विभाग के सामने पार्क की थी बाइक पुलिस के अनुसार पीड़ित के पिता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थे। इसी दौरान उसने अपनी लाल रंग की बाइक (RJ27 BB7381) कार्डियोलॉजी विभाग की पार्किंग में पार्क की थी। रात करीब 10:15 बजे बाइक पार्किंग में मौजूद थी, लेकिन अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब मिली।
पीड़ित ने पार्किंग गार्ड से पूछताछ की। जिस पर गार्ड ने बताया कि देर रात दो युवक बाइक को चेतक मार्ग की तरफ ले जाते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। जिसमें दो युवक बाइक लेकर चेतक मार्ग, कमिश्नर कार्यालय, सहेली मार्ग, फतेहपुरा और देवाली की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
