हरियाणा के पंचकूकला में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। डीटीपी बबीता गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने अर्बन एरिया पंचकूला के गांव परगियां, खेरावाली, कोना और लहरोंडी में विकसित की जा रही 4 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 डीपीसी और सड़क नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मनदीप मौजूद रहे। वहीं, एसडीई पीएचईडी कालका अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार पंचकूला और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न करवाई गई। टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस प्रकार का निर्माण फिर किया गया तो यहां कार्रवाई होगी। बिना CLU कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई : DTP डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी कॉलोनी को विकसित करने या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना सीएलयू और लाइसेंस अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ विभाग आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि विभागीय अनुमति के बिना किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या निर्माण कार्य शुरू करने से बचें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
Source link
