मुख्य बातें

तीन माह में उखड़ने लगा 1.70 करोड़ का सीसी रोड – Barwani News

तीन माह में उखड़ने लगा 1.70 करोड़ का सीसी रोड – Barwani News


बड़वानी | पाटी से लगे ग्राम बूदी में मेन रोड से पटेल फलिया तक बनाई गई सीसी रोड तीन माह में ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री उपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। यह सड़क जनजातीय कार्य विभाग से लगभग 1.70

.

करीब 3 किमी लंबी सड़क से 6 छात्रावास, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और पटेल फलिया के सैकड़ों ग्रामीण जुड़े हैं। बारिश में कच्चे मार्ग के कारण विद्यार्थियों और ग्रामीणों को परेशानी होती थी। पाटी जपं अध्यक्ष थानसिंग सस्ते, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, जपं सदस्य प्रतिनिधि मनोज डांगी, सरपंच भादा जमरे और उपसरपंच दिनेश जमरे ने ग्रामीणों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने कुदाल से सड़क खोदकर गुणवत्ता जांची तो गिट्टी निकलने लगी। पुलिया निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए गए। सरपंच जमरे ने बताया पुलिया में सिर्फ पाइप डालकर भराव किया है, जो बारिश में बह सकता है। कलेक्टर को शिकायत आवेदन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *