पानीपत |उरलाना कलां स्थित हरियाणा पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और दस विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया। पारस सैनी ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एंजल ने 88.4, निशा ने 86.2, संजना ने 84.2, स्नेहा ने 83 और आशिमा ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सैनी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्या नीलम जोशी और चेयरमैन आर. पी. सैनी मौजूद रहे।
Source link
