मुख्य बातें

हिमाचल CM अगले 3 दिन शिमला नहीं मिलेंगे: केरल मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाएंगे, आज दिल्ली रवाना होंगे; वापसी अभी तय नहीं – Shimla News

हिमाचल CM अगले 3 दिन शिमला नहीं मिलेंगे:  केरल मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाएंगे, आज दिल्ली रवाना होंगे; वापसी अभी तय नहीं – Shimla News

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले तीन दिन तक शिमला में आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री आज शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वह आज रात दिल्ली रुकेंगे और कल सुबह दिल्ली से तिरुवनंतपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू 18 मई को केरल में आयोजित होने वाले नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी समेत विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेता और कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। वापसी कब, अभी यह तय नहीं सीएम सुक्खू की वापसी कब होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि केरल से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली में रुक सकते हैं। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। अधिकारियों से करेंगे मीटिंग दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम सुक्खू सरकारी आवास ओक ओवर में ही अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान जरूरी काम की फाइलें भी निपटाएंगे। वह दोपहर सवा 12 बजे शिमला से दिल्ली रवाना होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *