जयपुर की एक होटल में बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीला पेय पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया। शादीशुदा होने के बाद भी शादी का झांसा देकर तीन साल तक देहशोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छिपकर रह रहे आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। नवम्बर-2023 में उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने मिलना-जुलना बढ़ा दिया। खुद का बर्थ-डे होना बताकर एक होटल में रखी पार्टी में बुलाया। युवती के वहां जाने पर उसने धोखे से नशीला पेय पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। होश आने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर डराया। और वायरल करने की धमकी देने लगा। 3 साल से आरोपी युवती को लगातार ब्लैकमेल कर शिकार बना रहा था। परेशान होकर पीड़िता के सुसाइड करने की कहने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। दबाव बनाने पर आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के जानकारी करने पर पता चला की आरोपी पहले से शादीशुदाहै। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस से बचने के लिए वह ठिकाना बदलकर छिपकर रहने लगा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को शनिवार को धर-दबोचा।
Source link
