मुख्य बातें

कनाडा से रची पानीपत में फायरिंग-रंगदारी की साजिश: राजस्थान की जेल से आरोपी गिरफ्तार; नेता ने दिए थे अवैध हथियार – Panipat News

कनाडा से रची पानीपत में फायरिंग-रंगदारी की साजिश:  राजस्थान की जेल से आरोपी गिरफ्तार; नेता ने दिए थे अवैध हथियार – Panipat News

पानीपत शहर की देसराज कॉलोनी में डीआरएम स्कूल के पास स्थित एक कार्यालय के बाहर फायरिंग करने और पर्ची फेंककर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पानीपत पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी सुनील उर्फ डलिया को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कनाडा में बैठे मास्टरमाइंड ने दी थी सुपारी सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड देसराज कॉलोनी का ही निवासी दीपक है, जो फिलहाल कनाडा में रह रहा है। दीपक का कॉलोनी के ही इंद्रजीत उर्फ सोहना के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए दीपक ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के जरिए शूटरों से संपर्क साधा। उसने रोहतक निवासी सोहन उर्फ सोनू और राजस्थान के सुनील उर्फ डलिया को इंद्रजीत के ऑफिस पर फायरिंग करने के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी। वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार भी दीपक ने ही यूपी के अमरोहा निवासी साहिल उर्फ नेता से सप्लाई करवाए थे। नीरज बवाना गैंग के नाम पर मांगी थी रंगदारी यह वारदात पिछले साल 31 दिसंबर 2025 को हुई थी। देसराज कॉलोनी निवासी इंद्रजीत उर्फ सोहना ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वधावाराम कॉलोनी स्थित उनके दफ्तर पर दो अज्ञात युवकों ने सरेआम गोलियां चलाईं। वारदात के बाद आरोपी मौके पर एक पर्ची फेंककर भाग गए थे। इस पर्ची में खुद को कुख्यात नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। मामले में अब तक की पुलिसिया कार्रवाई और बरामदगी सोहन उर्फ सोनू (पहला शूटर): पुलिस इसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गईं 2 देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। सुनील उर्फ डलिया (दूसरा शूटर): राजस्थान की नोहर जेल में डकैती के मामले में बंद था। पानीपत पुलिस इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पूछताछ में इसने सोनू के साथ मिलकर फायरिंग करने की बात कबूल की है। इस पर हरियाणा और राजस्थान में डकैती, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 5 मामले दर्ज हैं। साहिल उर्फ नेता (हथियार सप्लायर): यूपी के अमरोहा का रहने वाला यह आरोपी दीपक के इशारे पर हथियार सप्लाई करने के आरोप में पहले ही जेल भेजा जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *